<-- test-->
जयपुर ऑयल डिपो में आग थमने के संकेत
एजेंसी Saturday, October 31, 2009 12:20 [IST]  

जयपुर। जयपुर के सीतापुरा स्थित इंडियन आयल डिपो में गुरूवार शाम से लगी आग के अब थमने के संकेत मिलने लगे हैं। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक आग की लपटों के लगातार ऊंची उठने के बावजूद इसकी तीक्ष्णता में कुछ कमी देखी गई है। अधिकारी ने माना कि पूरी तरह आग बुझने में थोड़ा समय लग सकता है। इस आग के कारण सीतापुरा से लगे इलाकों में खौफ का माहौल है। दमकलकर्मियों ने गुरूवार से ही डिपो की घेराबंदी कर रखी है।

तेल टैंकरों से उठने वाली लपटों के कारण कल रात डिपो के पास स्थित कारखनों में भी आग लग गई जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इस आग में अब तक कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पेट्रोलियम पदार्थो के कम से कम एक दर्जन कंटेनर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आस पास के कुछ मकान, इंडियन आयल मुख्यालय और दुपहिया वाहनों का एक शोरूम भी आग के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पास के कुछ गांवों. बस्तियों. महात्मा गांधी मेडिकल कालेज को पहले ही खाली करवाया जा चुका है।

संबंधित खबरें
* जयपुर हादसे से सबक लेने की जरूरत
* अग्निकांड ने खोली सुरक्षा पुरस्कारों की पोल
* इंडियन ऑयल को अग्निकांड से तीन सौ करोड़ का नुकसान
* जयपुर हादसे को देख एचपी प्लांट हाई अलर्ट
* जयपुर हादसे से सबक लेने की जरूरत - 1
* जयपुर अग्निकांड मृतकों को श्रद्धांजलि
* ऑयल डिपो शहर से बाहर शिफ्ट होंगे : उदयपुर कलेक्टर
* आमने-सामने स्थित ऑयल डिपो से खतरा

  Bookmark and Share
 
विचार:
shaikh salim
Saturday, 31st Oct 2009, 13:11
Sir, please more information about computer and its job because today is edge of IT.
Anil Kumar Jain
Saturday, 31st Oct 2009, 18:14
i think its a great facility .for internet users .i really like it .i want to that in this please add some carriers option for students .guve also some hot general knowledge



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: