नई दिल्ली. भरतीय टीम के लिए यह सीरीज़ घरेलू है पर टीम के पांच खिलाडियों के लिए आज का मैच कुछ ज्यादा ख़ास है| भारतीय दल के आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और इशांत शर्मा अपने घरेलु मैदान पर खेलेंगे| ये चारों खिलाडी रणजी में दिल्ली से ही खेलते हैं|
दिल्लीवासियों के पास आज का मैच फिरोजशाह कोटला मैदान पर देखने जाने की वजह ये घरेलु खिलाडी रहेंगे| फिर चाहे भारत पहले बल्लेबाजी करे या गेंदबाजी दोनों ही हालात में दिल्लीवालों के पास प्रोत्साहन करने की वजह रहेगी| अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो सहवाग का उत्साह बढ़ने दिल्ली वासी जुटेंगे और यदि पहले गेंदबाजी करने मिलती है तो आशीष नेहरा नयी गेंद के साथ दिल्ली वालों का दिल जीतेंगे|
यह दिल्ली के लिए एक आकर्षक संयोग है जब दिल्ली के पांच खिलाडी एक साथ राष्ट्रीय दल में शामिल किये गए है| और आज उन्ही में से चार भारत की तरफ से कंगारुओं का सामना करेंगे| नेहरा, गंभीर, सहवाग और इशांत के अलावा दिल्ली के विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं पर वो चोटिल होने की वजह से शायद ना खेल पाएं|
दबाव बनाए रखना चाहेगी इंडिया: वडोदरा में मिली हार के बाद कंगारुओं पर नागपुर में जोर दार वार करने वाली भरतीय टीम दिल्ली वनडे जीत कर दबाव बनाए रखना चाहेगी|
मेहमान दल पहले ही अपने प्रमुख खिलाडी ब्रेट ली और टिम पैन के श्रंखला से बाहर होने से परेशान है| उस पर उसका हरफनमौला खिलाडी जेम्स होप्स भी चोटिल होने की वजह से खेल नहीं सकता| 
कंगारुओं की परेशानी यहीं ख़तम नहीं होती| भरतीय शेरोन का वापस फॉर्म में आजाना भी उसके लिए घटक साबित हो सकता है| भरतीय टीम अपनी नागपुर से मिली जीत की लय कोटला मैदान पर भी कायम रखना चाहेगा|
श्रंखला का निर्णायक मैच: आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला पर होने वाला मैच सीरीज़ की दिशा तय कर सकता है| जो भी टीम ये मुकाबला जीत लेती है उसके लिए इस श्रंकला को जीतने की राह आसान हो जाएगी|
लक्की रहा है कोटला: भारतीय टीम के लिए कोटला मैदान लक्की रहा है| भरत ने यहाँ खेले 13 मुकाबलों में से 7 में फतह हांसिल की है| ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए तीन मुकाबलों में से दो बार भरत ने उसे चित्त किया है|
कंगारू अनुभवहीन: ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें 1998 के बाद आज दिल्ली के मैदान पर आमने सामने हो रही है| इस कारण कंगारुओं के दल में सिर्फ कप्तान रिकी पोंटिंग को ही कोटला पर खेलने का अनुभव है|
कम पड़ेंगे चौके-छक्के: पिच क्यूरेटर विजय बहादुर मिश्रा की माने तो कोटला पिच धीमी व नीची रहेगी| इस पिच पर फिरकी गेंदबाज़ घटक सिद्ध हो सकते हैं| पर मिश्रा कहते हैं की यदि तेज़ गेंदबाज़ सही जगह गेंद डालें तो उनके खिलाफ रन बनाना वाकई मुश्किल होगा|
दोनों टीमें का परफोर्मेंस पिछले पांच मैचों में:
भारत: तीन जीता, दो में हारा|
ऑस्ट्रेलिया: चार जीता, एक में हारा|
संबंधित खबरें
* तीसरा वनडे आज,भारत का पलड़ा भारी
* ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू, 16 /0