धोनी-युवी का धमाल, टीम इंडिया ने जीता कोटला
नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा सिरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। जीत के हीरो रहे कप्तान धोनी और युवराज सिंह। इससे पहले भारत के इन फॉर्म खिलाडी गौतम गंभीर भी 6 रन बनाकर वापस लौट गए| होरित्ज़ की घूमती गेंद पर भ्रमित हो कर गंभीर अपना विकेट खो बैठे|
एक और रन लेने के चक्कर में मास्टर ब्लास्टर को अपना विकेट गंवाना पड़ा| इस विकेट पतन के साथ ही भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ पविलियन लौट गए|
भारत को पहला झटका देते हुए मिचेल जॉन्सन ने सहवाग को पविलियन की राह दिखा दी| गुड लेंथ पर आई गेंद को सहवाग जज नहीं कर सके और बोल्ड हो गए|
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 230 रनों का लक्ष्य
कप्तान रिकी पोंटिंग (59) और उप कप्तान माइक हसी (81) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यहां शनिवार को तीसरे वनडे मैच में भारत के समक्ष जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य रखा है।
पोंटिंग ने की ओपनिंग : फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान पोंटिंग ने खुद को प्रमोट करते हुए कैरियर में दूसरी बार पारी की शुरुआत की। पोंटिंग का यह प्रयोग सफल रहा और उन्होंने शेन वाटसन (41) के साथ पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। युवराज सिंह ने इस स्कोर पर वाटसन को धोनी के हाथों स्टंप करवाकर भारत को पहली कामयाबी दिलाई।
हसी की आकर्षक पारी : तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए हसी ने 81 रन की अविजित पारी खेली। उन्होंने 82 गेंदों की अपनी पारी में महज तीन चौके और एक छक्का लगाया। हसी ने पोंटिंग के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। कप्तान के आउट होने के बाद उन्होंने सीनियर बल्लेबाज की भूमिका बखूबी निभाई और टीम का स्कोर 229 (पांच विकेट पर) रन पहुंचाया। उन्होंने एडम वोगेस (17) के साथ 43, मोइसेस हेनरिक्स (12) के साथ 28 और मिशेल जॉनसन (9) के साथ अविजित 29 रन की साझेदारी की।
स्पिनरों का जलवा : कोटला की धीमी पिच पर स्पिनरों का जलवा देखने को मिला। भारत के स्पिनर रवींद्र जडेजा, हरभजन, युवराज और सुरेश रैना ने ऑस्ट्रेलियाई पारी में कुल 31 ओवर गेंदबाजी की और 131 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, तेज गेंदबाज शेष 19 ओवर में 91 रन देने के बावजूद एक भी विकेट नहीं झटक सके।
संबंधित खबरें
* दिल्ली के चार वीर होंगे घरेलू मैदान पर
* तीसरा वनडे आज,भारत का पलड़ा भारी










