नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्लू बुश का मानना है कि आतंकवादी संगठन अल कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन अभी भी जिंदा है।
राष्ट्रपति रहते हुए लादेन तथा अल कायदा के खिलाफ लडाई छेडने वाले बुश ने दिल्ली में एक लीडरशिप समिट में कहा कि लादेन जिंदा है और पाकिस्तान या अफगानिस्तान में छिपा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका उसे सजा देने में जरूर सफल होगा।
मुस्लिम देशों में उन्हें मुस्लिम विरोधी माने जाने के सवाल पर बुश ने कहा कि वह सभी धर्मों का आदर करते हैं। बुश ने कहा कि वो उनसे नफरत करते हैं, जो धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्याएं करते हैं।