लंदन. हॉलीवुड की दिलकश अदकारा डेमी मूरे का कहना है कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। मूरे का कहना है कि उनके पति एश्टन कचर उन्हे बहुत प्यार करते हैं। वकौल मूरे हम दोनों अपनी जिंदगी को काफी इंजॉय कर रहे हैं।
एक अखबार में छपी खबर के अनुसार डेमी मूरे अपने 31 वर्षीय पति के साथ बेइंतिहां खुश हैं और उनकी सफल शादी का राज एक दूसरे की नजदीकियों को जी भर कर जीने की उनकी आदत है।