मर जाएगी ललिया !!!
Agency Saturday, October 31, 2009 15:36 [IST]  

laliजीटीवी के शो अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में एक नया मोड़ आने वाला है, शो में लीड कैरेक्टर ललिया की शेखर को बचाते समय मौत हो जाएगी। शेखर ( अभिषेक रावत ) का शो में एक एक्सीडेंट होता है और उसी दौरान लाली उसे बचाते हुए खुद बुरी तरह जख्मी हो जाती है।

अब अगर आपको लगता है कि ललिया की मौत के बाद शो का दी एंड हो जाएगा तो आप बिल्कुल गलत सोचते हैं। शो अगले जनम में फिलहाल बहुत कुछ होना बाकी है। कुछ एपिसोड के लिए रतन राजपूत यानी ललिया भले ही शो से गायब हो जाए लेकिन वह फिर लौटेगी।

शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार वह जानना चाहते हैं कि ललिया के मरने से दर्शकों पर क्या प्रभाव होता है और नतीजन शो की टीआरपी का क्या होगा। यह शो के क्राइसेस का हाई पाइंट होगा और उम्मीद की जा रही हैं की टीआरपी भी ऊंची जाएंगी।

ललिया की मौत बैलगाड़ी की रेस के दौरान होगी, ये रेस रणविजय और शेखर के बीच जमीन की लड़ाई को सुलझाने के लिए की जा रही है। लाली को पता चलता है कि शेखर की बैलगाड़ी के एक पहिए में खराबी है तभी वह खुद पहिए को पकड़कर शेखर को बचचाने की कोशिश करती है। इस पूरी घटना में वह जख्मी हो जाती है और अस्पताल में डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं।

इस सीन को रतन राजपूत ने खुद किया और उसमें वह सच में भी काफी जख्मी हुई, रतन शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हो गई और उसे फिल्म सिटी के पास अस्पताल ले जाना पड़ा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: