लंदन. मशहूर अभिनेता और निर्देशक डेनिस होपर को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। फ्लू जैसे लक्षण दिखने के बाद डेनिस होपर को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि होपर को प्रोस्टेट कैंसर है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक होपर के प्रबंधक सैम मेड्यू ने पुष्टि की है कि अभिनेता प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्होंने इस बीमारी के चलते अपनी आने वाली सभी फिल्मों की प्रतिबद्धताएं रद्द कर दी हैं। मेड्यू का कहना है, "हम आशा कर रहे हैं कि सब अच्छा होगा।"