अगर आप भी जानना चाहते हैं सेलीना जेटली, मोनिका बेदी जैसी हसीनाओं की जिंदगी के असली राज तो बस करना होगा थोड़ा सा इंतजार.........क्योंकि सुष्मिता सेन, करिश्मा कपूर के बाद अब सेलीना जेटली और मोनिका बेदी भी अपनी पिछली जिंदगी के राज टीवी पर दुनिया के सामने खोलने को तैयार हो गई हैं।
एनडीटीवी इमैजिन के शो राज पिछले जनम के में भाग लेने के लिए इन हसीनाओं के अलावा क्रिकेटर श्रीसंथ और एक्टर आदित्य पंचौली से भी संपर्क किया गया है। हालांकि इन कलाकारों ने अभी शो में भाग लेने को फाइनल हां नहीं कहा है।
शो के होस्ट होंगे रवि किशन और जब उनसे पूछा गया कि शो पर कौन कौन भाग ले रहा है तो उन्होंने बताने से साफ इंकार कर दिया। शो पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पहले एक मेडिकल साइकोलॉजी टेस्ट से गुजरना होगा। शो नवंबर में एनडीटीवी पर लॉंच होगा।