लंदन. पॉप क्वीन मैडोना को भारतीय योग गुरु बिक्रम चौधरी ने निजी रूप से योग कक्षाएं देने से इनकार कर दिया है। फिटनैस ट्रेनर ट्रेसी एंडरसन को छोड़ने के बाद मैडोना वर्कआउट का नया तरीका सीखना चाहती थीं। इस बारे बिक्रम ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि अगर आप मुझसे योग सीखना चाहती हैं तो मेरी कक्षा में आएं, जहां सब सीखते हैं।
आपको आपकी ईगो छोड़ कर आना होगा।’ उन्होंने बताया कि उनके पास योग सीखने वाले सभी सैलिब्रिटीज उनके तरीके से खुश हैं, इनमें जॉर्ज क्लूनी, जैसिका सिम्पसन और जिम कैरी शामिल हैं। ये सभी सितारे बिक्रम के योग स्कूल में 90 मिनट तक योग करते हैं।