इन्टरनेट पर आयीं कुछ तस्वीरों ने इनदिनों सनसनी फैला दी है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है की इन तस्वीरों को पॉप किंग माइकल जैकसन के पोस्टमार्टम के दौरान खीचा गया है और ये पॉप के बादशाह की अंतिम तस्वीरें है।
हलाँकि इन तस्वीरों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। इन तस्वीरों को ऊंचे दामों पर बेचे जाने की भी चर्चा है। हॉलीवुड खबरों से जुडी एक साईट के मुताबिक इनके लिए एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम रकम की मांग की जा रही है। इन तस्वीरों में एमजे पीठ के बल अधखुली आँखों में और बिना बालों के दिख रहे हैं। इनके बारे में कहा जा रहा है की ये पुलिस के एक उच्च अधिकारी से एक शख्स को मिली जो अब इसके लिए पैसों की मांग कर रहा है।
जैकसन के पोस्टमार्टम के वक़्त किसी तस्वीर के जारी होने की बात नहीं कही गयी थी लेकिन जैकसन का नशा लोगों के ऊपर कुछ ऐसा है की वो इन तस्वीरों को पाने के लिए बेताब हैं।