पहला विवाह भंग
सवाल की तैयारीगणित के टीचर ने कहा, ‘कल मैं तुम सभी को एक सवाल दूंगा। सब के सब तैयारी करके आना।’ दूसरे दिन शिक्षक ने पूछा, ‘बताओ तुम्हारे सिर पर कितने बाल हैं?’एक स्टूडैंट ने कहा, ‘छह करोड़, चाली लाख, पांच हÊार, सात सौ पचास।’टीचर- ‘यह तुमने कैसे गिने?’‘यह दूसरा सवाल हो गया सर। क्योंकि आपने एक ही सवाल की तैयारी करने को कहा था।’ स्टूडैंट ने मुस्कुराते हुए कहा।
पहला विवाह भंगबडी उम्र में शादी कर रहे नेता से उनके एक जानकार ने पूछा, ‘आप इतनी लेट शादी क्यों कर रहें हैं?’नेता ने गंभीरता से कहा, ‘यह मेरा मध्यावधि चुनाव है। मेरा पहला विवाह भंग हो गया था।’
बिल और तकलीफ़रोगी- ‘डॉक्टर साहिब, आपने सिर, बदन और जोड़ों में होने वाला दर्द बिल्कुल ठीक कर दिया। अब एक तकलीफ़ रह गई है कि मुझे पसीना नहीं आता।’डॉक्टर- ‘आप चिंता न करें, मेरा बिल देखकर आपकी यह तकलीफ़ भी दूर हो जाएगी।’
नौकरी मिल गई..चीकू कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंचा। पहले तो यहां-वहां घूमा, पर संकोची स्वभाव के कारण आख़िर में उसने वाचमैन से ही पूछ लिया, ‘यह कॉलेज अच्छा तो है न?’वाचमैन बोला, ‘बहुत अच्छा है जी। मैंने यहीं से एमबीए किया और देखो, मुझे यहीं नौकरी भी मिल गई।’










