मीरपुर. नजमुल हसन 3 विकेट और इनामुल हक 3 विकेट की घातक गेंदबाजी के बाद तमीम इकबाल (80) और मोहम्मद अशरफुल (63) के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी पारी बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने 41.1 ओवर में मात्र 196 रन पर सिमट गई। उसकी ओर से कप्तान मस्काद्जा ही बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना कर सके। उन्होंने शानदार 84 रनों की पारी खेली। जवाब में तमीम इकबाल और अशरफुल के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने 40.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।