Chandigarh
पंजाब में लिंगानुपात सुधरा
भास्कर न्यूज Sunday, November 01, 2009 04:52 [IST]  

चंडीगढ़. स्वास्थ्य विभाग के पंजाब में पीएनडीटी एक्ट सख्ती से लागू करने की बदौलत राज्य में लिंगानुपात सुधर रहा है। वर्ष 2001 में जहां प्रति एक हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या 798 थी वहीं 2007 में यह बढ़कर 838 हो गई। पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने बताया कि यह आंकड़े केंद्र सरकार के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत किए गए सर्वे के दौरान सामने आए हैं।



चावला के अनुसार, पिछले साल राज्य में भ्रूण हत्या रोकने की दिशा में अच्छा काम करने वाली 156 में से 20 पंचायतों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी साल इस साल 30 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।



चावला ने शनिवार को राज्य के सभी सिविल सर्जन व प्रोग्राम अफसरों की बैठक में हेल्थ प्रोग्राम के तहत चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में विभाग के सचिव सतीश चंद्रा और निदेशक डॉ. एसपीएस सोहल भी उपस्थित थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: