Chandigarh
आज से माय एफएम पर ब्लॉकबस्टर संडे
भास्कर न्यूज Sunday, November 01, 2009 05:02 [IST]  

चंडीगढ़. अमूमन शहर का पूरा हफ्ता गुज़र जाता है ढेर सारे कामों में, और फिर ये हफ्ते भर की थकान निकलती है बेचारे संडे पर, यानी बोरियत से भरा एक और संडे। लेकिन अब इस रविवार से माय एफएम ने अपने श्रोताओं के लिए ऐसा इंतजाम किया है, जो इस रविवार को बनाएगा एक ब्लॉकबस्टर संडे।



जहां अब से संडे की चाय हुआ करेगी 7—8 लेÊाी लम्हे में सुनहरे कल की मीठी धुनों के साथ और अलसाई सुबह का मजा शुरू होगा शहर के सबसे मशहूर काउंटडाउन 9—10 माय एफएम टॉप 30 के लगातार 30 हिट गानों के साथ। ठीक 12 बजे धमाकेदार एंट्री होगी, भारत के स्टार न्यूम्रोलॉजिस्ट संजय बी. जुमानी की, जो अंकशास्त्र के जादू से, न सिर्फ बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी बदलते हैं, बल्कि अब से माय एफएम के श्रोताओं की किस्मत के तारे भी चमकाएंगे।



अपने पहले ही शो में संजय बी. जुमानी बताएंगे, क्या कहते हैं ऐश्वर्या राय के किस्मत के सितारे। सितारों की दिलचस्प दुनिया के बाद 2—3 का वक्त होगा केबी शुक्ला के होम शांति होम के वास्तुशास्त्र के द्वारा घर की, रोजमर्रा की समस्या का समाधान ढूंढने का। दोपहर के 3 बजे स्पेशल एंट्री होगी उन शरारती बच्चों की, जो आपके शहर के सबसे छोटे आरजे होंगे।



7—9 का वक्त होगा शहर की सबसे लोकप्रिय हस्ती से आइकन प्रोग्राम में रू—ब—रू होने का। ब्लॉकबस्टर संडे का दी एंड होगा, ग़Êालों की सुकून भरी दुनिया के साथ 9—12 शाम—ए—ग़Êाल में। अब से संडे को मनोरंजक बनाइए, 94.3 माय एफएम के ब्लॉकबस्टर संडे के साथ, जीयो दिल से।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: