मुंबई. ताज महल पैलेस की हेरिटेज शाखा नवंबर-दिसंबर में फिर खुल सक ती है। पिछले साल आतंकी हमलों के दौरान इसे भारी नुकसान पहुंचा था। इंडियन होटल्स के प्रबंध निदेशक रेमंड बिक सन ने संवाददाताओं से कहा, ‘ताज महल होटल की हेरिटेज शाखा का अधिकांश हिस्सा नवंबर-दिसंबर तक खोल दिया जाएगा।
छठे माले को अगले साल मार्च तक ही खोला जा सकेगा।’ उन्होंने कहा कि होटल स्थित तीनों रेस्त्रां को जल्द ही पुन शुरू किया जा सकता है। पिछले साल नवंबर में आतंकी हमलों के कारण ताजमहल पैलेस के हेरिटेज शाखा को काफी नुकसान हुआ था तभी से इसे बंद कर दिया गया था।