बलराज पुरी को इंदिरा गांधी अवॉर्ड
भास्कर नेटवर्क Sunday, November 01, 2009 11:50 [IST]  

नई दिल्ली. जानेमाने पत्रकार, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता बलराज पुरी को शनिवार को यहां इंदिरा गांधी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 81 वर्षीय पुरी को शांति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और मानव अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवॉर्ड प्रदान किया।



इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व शेख अब्दुल्ला और बाद में इंदिरा गांधी व अब्दुल्ला के बीच कई मतभेद दूर करने में पुरी के योगदान की सराहना की। कांग्रेस ने अपने शताब्दी वर्ष 1985 में इस अवॉर्ड की स्थापना की थी। इसके तहत पांच लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।



श्रद्धांजलि



शनिवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर याद किया। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं व आम लोगों ने शक्ति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील विदेशदौरे पर होने के कारण उनकी ओर से इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पचक्रअर्पित किया गया।



इस मौके पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कांग्रेस कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने देश की प्रगति में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए लोगों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: