लंदन. अपने समय में लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली परवीन बॉबी के जीवन पर एक हॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है। परवीन का जीवन कई रंगों से भरा रहा है । सूत्रों का कहना है कि परवीन पर बनने वाली इस फिल्म में उनके और महेश भट्ट के बीच के रिश्तों को भी दिखाया जाएगा।
इसके अलावा परवीन के जीवन के कई अनछुए और विवादित पहलूओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। हालांकि फिल्म बनाने वाले रेनॉल्ड्स बेंस का कहना है कि ये केवल मात्र एक अफवाह है. बकौल बेंस हो सकता है मेरी फिल्म परवीन के जीवन से मिलती जुलती दिखाई दे रही हो लेकिन इसका परवीन से कोई लेना देना नहीं है। यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है और फिल्म के सभी पात्र काल्पनिक हैं। इस बहुचर्चित फिल्म के लीड किरदार के लिए रेनॉल्ड्स ने शिखा पुरी को साइन किया है लेकिन अभी फिल्म के दूसरे कलाकारों को चुना जाना बाकी है।