ऋतिक रोशन द्वारा कुछ दिन पहले अपने निवास पर दी गई पार्टी में अमीषा पटेल के घुटने पर पट्टी देखी गई। यह जिज्ञासा स्वाभाविक थी कि आखिर उन्हें चोट कैसे लगी। खोजबीन से पता चला है कि वर्कआउट करते हुए अमीषा अपना घुटना चोटिल कर बैठी हैं। इसके चलते उनका वर्कआउट सीमित हो गया है। इस संदर्भ में उनके ट्रेनर खुशरु कूपर बताते हैं, ‘उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। उम्मीद करते हैं कि कुछ दिनों बाद वह रूटीन पर लौट आएंगी।’