प्रतिभाशाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की कमबैक करार दी गई ओनीर की फिल्म ‘सॉरी भाई’ को दर्शकों और फिल्म समालोचकों ने सिरे से नकार दिया था। इसे देखते हुए चित्रांगदा अपने दूसरे कमबैक के लिए खासी गंभीर हैं। उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद सुधीर मिश्रा की ‘2 डेज 2 नाइट्स एंड ए मॉर्निग’ समेत ‘होमकमिंग’ और ‘ध्रुव’ जैसी फिल्में साइन की हैं। ‘ध्रुव’ में वह फरहान अख्तर और करीना कपूर के साथ नजर आएंगी। यही कह सकते हैं कि ऊपर वाला उनका दूसरा कमबैक सफल बनाए।