यूं क्यों टूटा रिश्ता...
Agency Sunday, November 01, 2009 12:52 [IST]  

[avitraजीटीवी के शो पवित्र रिश्ता में मानव और अर्चना का रिश्ता टूट गया है, दोनों अब तलाक के कागजों पर साइन कर चुके हैं और अब इस पवित्र रिश्ते का अंत हो जाएगा। इस रिश्ते का अंत होना शो का नया मोड़ होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्विस्ट से शो की टीआरपी में उछाल आएगा।



रिश्ते टूटने का कारण मानव की मां की बनाई हुई गलतफहमी है, मानव को भी लगने लगा है कि अर्चना सतीश से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। इन दोनों की बीच की गलतफहमी इतनी जल्दी बढ़ गई है कि दोनों कानूनी रूप से अलग होने का फैसला कर चुके हैं।



हांलाकि दोनों मन से तो तलाक लेना नहीं चाहते हैं, लेकिन गलतफहमी के चलते उन पर जोर डाला जाता है। अब ये मत सोचिए की शो का मसाला खत्म हो जाएगा , असली खेल तो तलाक के बाद शुरू होगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: