मोहाली. टीम इंडिया के लिए बुरी खबर,सहवाग और गंभीर के कोटला मैच के दौरान घायल हो जाने के कारण उनका मोहाली में खेला जाने वाला चौथा वनडे मैच खेलना संदिध हो गया हैं,हालांकि टीम मैनेजमेंट इस मामले में अंतिम फैसला सोमवार को लेगा। दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया हैं।
बीसीसीआई के सेक्रटरी वी.श्रीनिवासन ने बताया कि मोहाली में होनेवाले चौथे वनडे मैच में सहवाग और गंभीर का खेलना संदिग्ध क्योंकि दोनों को कोटला में हुए तीसरे मैच में चोट लग गई थी।सहवाग के पैर में चोट है जबकि गंभीर को गले में चोट लगी हैं। हालांकि खेलने के बारे में अंतिम फैसला सोमवार को किया जा जाएगा।
गौरतलब है कि कोटला में पीटर सिडल की गेंद सहवाग के पैर में लग गई थी,जिससे उनका पैर चोटिल हो गया था। गंभीर भी फील्डिंग के वक्त जमीन पर गिर पड़े थे,जिससे उनके गले में चोट लग गई थी।