अश्लीलता दिखाना है तो बदलो बिग बॉस का टाइम
Agency Sunday, November 01, 2009 11:49 [IST]  

bigलगता है बिग बॉस की मुश्किलें जल्दी ही और ज्यादा बढ़ने वाली हैं, पहले शर्लिन के बॉडी शो, फिर क्लॉडिया के साथ अश्लीलता, राजू का अंडरवियर खींचना, दिनों दिन बिग बॉस में अश्लीलता बढ़ती ही जा रही है। अब अश्लीलता बढ़ रही है तो उन लोगों की गिनती भी कम नहीं जिन्हें इस अश्लीलता से आपत्ती है।



पिछले दिनों राजू के किसी दूसरे चैनल के साथ करार तोड़ने पर नोटिस दिया गया और इसकी सीधा असर शो पर हो सकता था। अब जो मुसीबत चैनल पर आनेवाली है हम आपको उसके बारे में बता दें। निर्देशक मुकुल अभ्यंकर चैनल के खिलाफ जनहित याचिका लगाने वाले हैं। इनको आपत्ती चैनल या शो या फिर किसी प्रतिभागी से नहीं है। अभ्यंकर का साफ कहना है जितनी चाहे अश्लीलता दिखाओ लेकिन शो का समय बदल दो।



उनका मानना है कि शो के पोनोग्राफिक कंटेंट को ग्यारह बचे के बाद दिखाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि शो के अश्लील कंटेंट के खिलाफ देश के हजारों लोग हैं। कुछ दिनों पहले ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अश्लीलता दिखाने के मामले में कलर्स चैनल को एक नोटिस दिया था।


संबंधित खबरें
* शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस से बाहर
* बिग बॉस में शर्लिन का आइटम सांग
* शिल्पा शमिता को बिग बॉस से बाहर निकालेगी ???
* अश्लीलता को लेकर बिग बॉस को नोटिस
* बिग बॉस : बोतल फेंकी, गालियां दीं, कमाल खान बाहर

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: