राखी सावंत को उनके दूल्हे से मिलवाने के बाद अब राम कपूर राहुल महाजन को उनकी दुल्हन से मिलवाएंगे। वह जल्दी ही शुरू होनेवाले स्वयंवर टू के होस्ट होंगे..पहले राखी के भाई बनकर राम कपूर ने काफी तारीफें बटोरी थी यही नहीं राखी भी हर बार राम कपूर से सलाह जरूर लेती थी।
दूल्हों के रजिस्टर करने से लेकर इलेश के गले में वरमाला पहनाने तक राम कपूर पूरे समय राखी सावंत के साथ रहे। लेकिन इस बार वह बड़े भाई बने हैं राहुल महाजन के। एनडीटीवी पर दिसंबर से शुरू हो रहे शो स्वयंवर टू राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में राम कपूर होस्ट की भूमिका निभाएंगे।
संबंधित खबरें
* महिला कैदी करना चाहती हैं राहुल से शादी !!!
* राहुल महाजन ने राखी सावंत को हराया !!!