बिग बी ने हाल ही में अपनी फिल्म अलादीन के प्रमोशन के लिए टेलीविजन के बाल कलाकारों से मुलाकात की, इनमें श्रीकृष्ण की भूमिका निभानेवाली बच्ची भी थी।यूं तो हमेशा बिग बी के कदमों में दुनिया झुकती है लेकिन इस बार सीन कुछ अलग था। अमिताभ ने किसी के आगे सिर झुकाया और उसके हाथ को चूम लिया।
ये भाग्यशाली कोई और नहीं बल्कि कलर्स चैनल के शो श्रीकृष्णा में बचपन के कृष्ण का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची थी। धृती भाटिया ने श्रीकृष्णा में बाल कान्हा का किरदार निभाया था। जब अमिताभ अलादीन के प्रमोशन के लिए इन बच्चों से मिले तो लकी कान्हा ने बिग बी को काफी इम्प्रैस किया। खुद बिग बी ने उस प्यारी सी बच्ची से गाल पर किस मांगा और उसके हाथ पर खुद किस किया।
इस दौरान आपकी अंतरा की अंतरा, उसका भाई राज, उतरन की बचपन का किरदार निभानेवाली इच्छा, बा बहु बेबी की स्वीनी खारा भी बिग बी से मिले। बिग बी धृती से इतना इम्प्रैस हो गए की मीडिया के सवालों के जवाब भी नहीं दे रहे थे। जब अमिताभ ने उससे पूछा की वह उन्हें किस करेगी तो सभी हंस पड़े। बिग बी ने गाल आगे बढ़ाया तो उसने बिग बी के हाथ पर किस किया। उसे डर था कहीं उनकी दाढ़ी उसे न चुभ जाए। धृती ने अमिताभ को अपना पिता, रितेश को भाई और जैसमीन को अपनी मां भी कहा।