विवादों के जश्न में जैक्सन
Bhaskar News Sunday, November 01, 2009 17:17 [IST]  

michaeljacksonलंदन. माइकल जैक्सन के पोस्टमार्टम की कई फोटो लीक हो जाने को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया है। जांच अधिकारी, लॉस एंजिल्स पुलिस और सुरक्षा अधिकारी इसे कोरी अफवाह बता रहे हैं। इधर, माइकल के प्रशसंकों का कहना है कि यदि यह अफवाह भी है तो इसके फैलाने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए।
वेबसाइट द डेली बीस्ट के रिपोर्टर गेराल्ड पोसनर ने दावा किया है कि लॉस एंजिल्स में रेस्त्रां मालिक को पुलिस ने पकड़ा है। यह व्यक्ति पोस्टमॉर्टम की तस्वीरों को बेचने की कोशिश कर रहा था। वेबसाइट ने लिखा है कि पोस्टमॉर्टम के ये फोटो प्रशंसकों को दु:खी कर सकते हैं। इनमें धातु से बने टेबल पर माइकल का शव रखा हुआ है। माइकल के सिर को शेव कर दिया गया है और उनके चेहरे पर टैटू से बनी आइब्रो साफ दिखाई दे रही है। वेबसाइट का कहना है कि ये तस्वीरें सेल फोन से नहीं खींची गई हैं। इनकी क्वॉलिटी बहुत अच्छी है। अपने सूत्र का हवाला देते हुए वेबसाइट ने कहा है कि यदि यह तस्वीरें वास्तविक हैं तो यह सुरक्षा की बड़ी खामी है।माइकल की आंखे खुली थीं!
खबरों में कहा जा रहा है कि गिरफ्त में आए रेस्त्रां मालिक ने टीवी जर्नलिस्ट को बताया है कि ये फोटो उसके मित्र ने उपलब्ध कराए थे जो पुलिस में उच्च अधिकारी हैं। माइकल का पोस्टमॉर्टम लॉस एंजिल्स पुलिस व मौत की जांच कर रही टीम ने संयुक्त रूप से कराया था। इन कथित फोटो को देखने का दावा करने वाले सूत्र का कहना है कि इनमें माइकल की आंखें खुली हुई हैं। यह तस्वीर बाएं ओर से खींची गई है। इसमें जैक्सन का केवल सिर दिखाई दे रहा है जिसमें सामने की ओर के बाल काट दिए गए हैं। उनके होंठ सपाट और चौड़े लग रहे हैं और उन पर लिपस्टिक नहीं है। उनके चेहरे पर कोई चिह्न् नहीं है जबकि टैटू से बनी आइब्रो साफ दिखाई दे रही है। चेहरे पर सर्जरी के कई निशान थे।अखबारों ने पल्ला झाड़ामाइकल की तस्वीरों के लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार अखबार द सन, डेली मेल और न्यूज ऑफ द वल्र्ड ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। इनके फोटो एडिटर इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इधर, बीस्ट के पत्रकार का दावा है कि उसे लॉस एंजिल्स बुलाकर फोटो देख लेने का ऑफर मिला था। उसने कहा है कि रेस्त्रां मालिक ने ई-मेल और एसएमएस के जरिये इन तस्वीरों को बेचने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपों को नकारालॉस एंजिल्स पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी गई है। पोस्टमॉर्टम के दौरान माइकल के शव के पास जो भी लोग मौजूद थे, उनके बारे में पुलिस के पास तमाम जानकारी उपलब्ध हैं। प्रमुख अधिकारी एड विंटर ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती है जो पोस्टमॉर्टम के दौरान वहां मौजूद थे।प्रिंसेस डायना के मामले में भी हुआ था ऐसाब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत के बाद भी ऐसी तस्वीरें सामने आने से विवाद हुआ था। इन तस्वीरों को प्रिंसेस की अंतिम तस्वीर बताया गया था। इसमें उनका बुरी तरह  क्षतिग्रस्त शव मर्सिडीज में फंसा हुआ दिखाया गया था। इनकी क्वॉलिटी खराब थी और वे ब्लैक एंड व्हाइट थीं। हम सच कह रहे हैं : वेबसाइट
माइकल जैक्सन के पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके कई फोटो खींचे गए थे। सभी फोटो हाई-रिजुलेशन के हैं और इन्हें पुलिस विभाग के ही लोगों ने एक शख्स को दिया है। यह शख्स लॉस एंजिल्स का रेस्त्रां व्यवसायी है। इसे पुलिस ने पकड़ लिया है। यह व्यक्ति फोटो को नीलाम करने की कोशिश कर रहा था।
- द डेली बीस्ट, वेबसाइटतो भ्रष्ट अधिकारी की खोज क्यों?यदि पुलिस के बयान सही हैं तो वह क्यों जांच कर रही है? उसे भ्रष्ट अधिकारी की तलाश है। पुलिस ने रेस्त्रां मालिक को किस जुर्म में पकड़ा और क्यों उसके फोन डिटेल्स निकाले हैं? पुलिस न तो इनका जवाब देना चाहती है और न ही सच को सामने ला रही है।
- हारवी लेविन, प्रमुख टीएमजेड न्यूज वेबसाइटयह सब बातें बकवास हैं ,अफवाहों पर ध्यान न दें .फोटो आदि के लीकेज की बात कोरी अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम साफ कर दें कि सभी फोटोग्राफ पुलिस के लॉकर में बंद हैं और सुरक्षित हैं। उन्हें दस लाख डॉलर में बेचे जाने की बात बकवास है।
- एड विंटर, प्रमुख जांच अधिकारी, लॉस एंजिल्ससुरक्षा में कोई कमी नहीं रहीमाइकल जैक्सन सेलिब्रिटी हैं और उनकी मौत व उसकी जांच में ऐसी कई बातें सामने आ सकती हैं। हमने पूरी कोशिश की है कि जांच पारदर्शी रहे और सुरक्षा में कोई कमी न आए। जैक्सन के प्रशंसकों को हम पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।
- विलियम ब्रात्तोन, प्रमुख, लॉस एंजिल्स पुलिस

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: