पाक आकाओं से 200 घंटे तक बात की थी आतंकियों ने
Agency Sunday, November 01, 2009 17:20 [IST]  

मुंबई पर पिछले साल 26 नवंबर को हमला करने वाले आतंकियों ने ताजमहल होटल से अपने पाकिस्तानी आकाओं के साथ 12,033 मिनट (200 घंटे से ज्यादा) तक फोन पर बात की थी। यह खुलासा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के मामले की यहां चल रही सुनवाई के दौरान हुआ है।

आतंकियों की इस बातचीत को रिकार्ड करने का काम मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर निवृत्ति कदम ने किया था। कदम ने 30 अक्टूबर को विशेष जज एमएल टाहिलयानी को बताया कि ताजमहल होटल में घुसे आतंकी फोन पर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश लेते थे। उन्होंने बताया कि होटल में छिपे चार में से तीन आतंकियों ने पाकिस्तान में बात की थी।

उन्होंने अपने पाकिस्तानी आकाओं को पुलिस के एक आयुक्त के मारे जाने और तबाही मचाने की जानकारी दी थी। पाकिस्तानी आकाओं ने उन्हें बंधकों के नाम जानने और किसी हाईप्रोफाइल बंधक के पाए जाने पर उसकी रिहाई के बदले सरकार से जवाबी कार्रवाई रोकने की मांग करने को भी कहा था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: