बगदाद। इराक में रविवार को हुए दो अलग-अलग बम विस्फोटों में आठ लोग मारे गए और 52 अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पहला बम विस्फोट राजधानी बगदाद से दक्षिण में स्थित शहर मुसायेब में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ जिसमें पांच लोग मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट साइकिल से बंधे एक वाटर कूलर में रखे बम से हुआ। इस विस्फोट में हताहत हुए लोगों में महिलाए और बच्चे भी शामिल हैं। बगदाद से 60 किलोमीटर दूर मुसायेब में सुन्नी और शिया दोनों समुदाय के लोग रहते हैं लेकिन यह बाजार शिया बहुल इलाके में स्थित है।
दूसरा बम विस्फोट और बगदाद से 80 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित शियाओं के पवित्न शहर करबला में एक बस में हुआ, जिसमें तीन लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए 1 मारे गए लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है जो उस जांच चौकी पर तैनात था, जहां से बस गुजर रही थी। कुछ पुलिस सूत्नों ने इस विस्फोट में मारे गए लोगों की संख्या पांच बताई।