सचिन को ‘ग्रैंडपा’ कहते हैं साथी खिलाड़ी : युवराज
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर अभी भले ही 36 बरस के हों, लेकिन टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें ‘ग्रैंडपा’ कहना शुरू कर दिया है। सचिन के लंबे कैरियर और उनकी रनों की भूख की प्रशंसा करते हुए युवराज सिंह ने यह ‘खुलासा’ किया।तीसरे वनडे में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे ‘युवी’ ने कहा, ‘हमने सचिन को ग्रैंडपा(दादा जी) कहना शुरू कर दिया है। इस उम्र में भी वे खेल में लगातार सुधार करते रहना चाहते हैं। मेरे ख्याल से कोई दूसरा खिलाड़ी 20 साल तक ऐसे नहीं खेल सकता, जैसा सचिन खेल रहे हैं।’ 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सचिन अब तक 433 वनडे मैचों में 16953 रन बना चुके हैं। वनडे क्रिकेट में 17000 रनों के आंकड़े से 47 रन दूर यह मुंबइया क्रिकेटर टेस्ट मैचों में 12773 (159 मैच) रन भी बना चुका है।
संबंधित खबरें
* वनडे खेलना कम करें सचिन: एलेन बॉर्डर
* Special: सचिन के लिए अथर्टन से भिड़ गए थे शेफर्ड
* सचिन क्रिकेट में तकनीक के अधितकम प्रयोग के पक्ष में
* सचिन एक और रिकार्ड के करीब
* सचिन के लिए 17 हजारी बनने का सुनहरा मौका
* बच्चे से डरकर भागे जूही-सचिन !!!
* सचिन मेरे भगवान हैं: वीरेंदर सहवाग











