अंडरगारमेंट्स के विज्ञापन नहीं करेंगी करीना
भास्कर न्यूज Sunday, November 01, 2009 23:14 [IST]  

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा है कि वे नॉनवेज उत्पादों के विज्ञापन नहीं करेंगी। उनके इस संकल्प में वे अकेली नहीं बल्कि उनका साथ दे रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता व उनके प्रेमी सैफ अली खान। इन दिनों सैफ करीना के काफी करीब हैं और ये प्रेमी जोड़ा लगभग हर काम में एक साथ ही काम कर रहा है।

शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में करीना ने यह संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे मैकडोनाल्ड या बर्गर किंग के नॉनवेज उत्पादों का समर्थन नहीं कर सकती। वे शराब व तंबाकू का समर्थन भी नहीं कर सकतीं। वे एक नीति पर चलने वाली हैं, जब वे ऐसी चीजों से नहीं जुड़ सकती तो अन्य लोगों से ऐसा करने की वकालत भी नहीं कर सकती।

इसके साथ ही उन्होंने अंडरगारमेंट्स के विज्ञापन के लिए भी न कर दिया है। करीना के अनुसार उनके लिए ब्रांड का नाम महत्वपूर्ण है। उन्हें लगता है कि वे ऐसे ब्रांड को प्रस्तुत करना पसंद करेंगी जिससे वे जुड़ सकें। उन्होंेने कहा कि वे किसी भी ऐसी चीज का समर्थन नहीं कर सकतीं जिससे मैं खुद न जुड़ सकूं।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: