मुंबई. पंजाबी फिल्मों में धूम मचाने के बाद भी एक अभिनेत्री को काफी संघर्ष करना पड़ा। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी से चर्चा में आईं माही गिल हैं। इसका खुलासा माही ने खुद किया है। माही ने एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में दाखिल होना कोई आसान काम नहीं है व वे खुद काफी संघर्ष करने के बाद ही बॉलीवुड में दाखिल हो पाईं हैं। उनके अनुसार किसी भी नए कलाकार के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं है।
निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी में पारो की भूमिका निभाकर माही ने काफी सराहना बटोरी। उनके अभिनय की काफी सराहना की गई व दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। माही आने वाली फिल्म पान सिंह तोमर में जल्द ही इरफान खान के साथ नजर आएंगी।