धीमी विकेट पर भी खेल सकता हूं : युवी
Bhaskar.Com Monday, November 02, 2009 00:45 [IST]  

नई दिल्ली. अंगुली की चोट से उबरकर वापसी करने वाले युवराजसिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अर्धशतक को मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई अच्छी पारी करार देते हुए कहा कि उन्होंने इससे साबित कर दिया कि वे धीमे विकेट पर भी बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

युवराज ने 78 रन बनाए तथा कप्तान धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने तीसरा मैच 6 विकेट से जीता। युवराज को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा मेरी लंबे समय से आलोचना होती रही है कि मैं धीमे विकेट पर या स्पिनरों के खिलाफ नहीं खेल सकता हूं लेकिन यहां का विकेट बहुत धीमा था और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं था। ऐसे में मैंने यहां खुद को साबित किया।

उन्होंने कहा मैं शुरू में सतर्क होकर खेला क्योंकि विकेट धीमा था और इसलिए मैने कुछ समय लिया। बाद में विकेट बल्लेबाजी के लिए थोड़ा अनुकूल हो गया था लेकिन यह ओवरआल अच्छा विकेट नहीं था। आशा है मोहाली में इससे बेहतर विकेट मिलेगा।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: