अमेरिका में हो भारत-पाक सीरीज
एजेंसी Monday, November 02, 2009 00:47 [IST]  

sकोलकाता/कराची. विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर मुंबई आतंकी हमले के बाद से स्थगित भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज फिर से शुरू करने के पक्ष में हैं। थरूर के अनुसार, जब तक दोनों देश एक-दूसरे का दौरा नहीं कर रहे हैं, तब तक अमेरिका में सीरीज आयोजित की जा सकती है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद ने भी इस सुझाव का समर्थन किया है।

थरूर ने कहा, ‘अमेरिका में ढेर सारे भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी हैं। जब दोनों देशों के बीच आतंकवाद के कारण मैच नहीं खेले जा रहे हैं, तब तटस्थ देश में क्रिकेट खेलना अच्छा होगा।’ उन्होंने कहा कि बेसबॉल स्टेडियम में क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ देखना रोचक दृश्य होगा। हालांकि, क्रिकेट के लिहाज से यह कुछ छोटा होगा।

मियादाद भी सहमत: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियादाद ने भी थरूर के सुझाव का समर्थन करते हुए कहा है कि वे भारत-पाक मैच कहीं भी देखना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘यदि थरूर ने ऐसा कहा है, तो इसका स्वागत है। यह भारतीय मंत्री की ओर से सकारात्मक संकेत है क्योंकि पाकिस्तान ने द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के लिए कभी इंकार नहीं किया।’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के महानिदेशक (क्रिकेट आपरेशंस) मियादाद ने इसके इतर एक और सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भारत और पाक बोर्ड को एक कॉमन क्रिकेट काउंसिल बनाना चाहिए। इसमें इमरान खान और सुनील गावसकर जैसे दिग्गजों को शामिल करना चाहिए, जो द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने के रास्ते सुझाएं।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: