Other Sports
सेरेना ने जीती सोनी एरिक्सन चैंपियनशिप
एजेंसी Monday, November 02, 2009 00:56 [IST]  

sदोहा. अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बड़ी बहन व गत विजेता वीनस को हराकर सोनी एरिक्सन डब्लूटीए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने रविवार को सातवीं वरीयता प्राप्त वीनस को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (7-4) से हराया। उन्होंने पहले सेट के तीसरे और सातवें गेम में वीनस की सर्विस ब्रेक की।

दूसरे सेट में दोनों बहनों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन टाइब्रेकर में वीनस कमजोर साबित हरुई। दोनों बहनों के बीच यह 23वीं भिड़ंत थी, जिसमें से 13 में सेरेना को जीत हासिल हुई है। इस जीत से सेरेना को 15.5 लाख अमेरिकी डॉलर इनाम में मिले। उपविजेता वीनस को 7.8 लाख डॉलर से ही संतोष करना पड़ा। साल के इस अंतिम अहम टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सेरेना फिर नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। उनका साल के अंत तक चोटी पर रहना तय है।

सेरेना ने इस साल ऑस्ट्रेलियन और विंबलडन ओपन के खिताब भी जीते हैं। इस प्रकार वे एक ही साल में ग्रैंडस्लैम खिताब और डब्लूटीए चैंपियनशिप जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 2007 में बेल्जियम की जस्टिन हेनिन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। सेरेना का यह दूसरा डब्लूटीए चैंपियनशिप खिताब है। वे 2001 में भी यह खिताब जीत चुकी हैं।

चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों को चोट से जूझना पड़ा। रूस की दिनारा सफीना को चोट के कारण दो मैच के बाद ही हटना पड़ा। उनके स्थान पर शामिल वेरा ज्वोनारेवा सिर्फ एक मैच खेलकर टूर्नामेंट से हट र्गई। बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी को भी अपना अंतिम मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: