Chandigarh
बस टीम और जगह बदल गई
भास्कर न्यूज Monday, November 02, 2009 02:38 [IST]  

चंडीगढ़. रविवार दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के साथ साथ मुंबई की रणजी टीम भी चंडीगढ़ पहुंची। मुंबई की टीम 3 नवंबर को सेक्टर 16 स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ रणजी मैच खेलने उतरेगी। मुंबई की टीम में शामिल तेज गेंदबाज जहीर खान भी रणजी मैच खेलने टीम के साथ आए हैं।

दरअसल जहीर खान एकंल की चोट से उबरने के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करने में जुटे हैं। ट्वेंटी 20 इंटर स्टेट टूर्नामेंट में जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी कर यह जता दिया है कि वे टीम इंडिया की गेंदबाजी की कमान संभालने के लिए फिर से तैयार है। जहीर के साथ पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर और स्पिनर रमेश पोवार भी मुंबई की टीम में शामिल हैं। पीसीए मोहाली में वनडे मैच होने की वजह से ही रणजी मैच को सेक्टर 16 स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है।

गौरव और विश्वास रणजी टीम में

3 नवंबर से मुंबई के खिलाफ होने वाले रणजी मैच में चंडीगढ़ के गौरव गंभीर और विश्वास भल्ला को 15 सदस्यी टीम पंजाब टीम में जगह मिली है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) ने पहले दो मैचों के लिए टीम की घोषणा की है। टीम की कमान अनुभवी अंकुर कक्कड को सौंपी गई है। पंकज धर्माणी को कप्तानी से हटा दिया गया है लेकिन उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

टीम में गगनदीप सिंह को शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा आईसीएल से लौैटे रीतेंद्र सोढ़ी और बिपुल शर्मा को भी जगह नहीं मिल पाई। पंजाब की टीम इस प्रकार है। अंकुर कक्कड़(कप्तान), रवि इंदर सिंह, उदय कौल, तरूवर कोहली, पंकज धर्माणी, चंदन मदान, राहुल शर्मा, हरमीत बंसल, लव अभिलिष, गौरव गंभीर, वरूण खन्ना, विश्वास भल्ला, मनप्रीत गोनी और भरत लूंबा। कोच. भूपिंदर सिंह सीनियर।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: