चंडीगढ़. गुरुकुल विद्यापीठ के रिसर्च अनुसंधान विभाग की ओर से कर्मचारी संबंधों पर सीआईआई में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्था के सीईओ मनमोहन कुमार गर्ग ने की, जबकि एक मीडिया ग्रुप के हेड राकेश शर्मा बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
उन्होंने कर्मचारी को तकनीकी और योग्यता के तौर पर सक्षम बनाने के तरीकों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के बीच मधुर संबंधों से उनकी कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर पड़ता है। इससे कंपनी भी कर्मचारियों का ध्यान रखती है। कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता राकेश शर्मा ने नई तकनीक और कर्मचारी संगठनों के संदर्भ में अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के निदेशक देशराज ठुकराल ने संशोधन के बारे विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ताओं ने उपस्थित छात्रों व लोगों के प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के एमडी आईके कटारिया ने उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद व्यक्त किया।