जोधपुर. नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा ने छोटा पैनल बनाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। पार्टी ने गत सप्ताह संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इस दौरान 718 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन संगठन से जुड़े नेता इन दावेदारों के आवेदनों की जांच कर प्रत्येक वार्ड का छोटा पैनल बनाने की जुगत में जुट गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पंचारिया के अनुसार निगम चुनावों को लेकर पार्टी पर्यवेक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चंपलोत दो तीन में जोधपुर प्रवास पर आएंगे। उस दौरान जिला संगठन की ओर से उनके समक्ष विभिन्न वार्डो का पैनल रख कर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वाडोर्ं में पार्टी की खोज—बीन कमेटियां वार्ड स्तर पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दमदार प्रत्याशियों के बारे में राय मशवरा करने में जुटे हैं। यह कार्य दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।