जोधपुर. फेस्टिवल सीजन के बाद और बड़े इंतजार के बाद सावों के शुरू होते ही जिस तरह टेंट, मैरिज हॉल और होटल व गार्डन बुक हो चुके हैं तो वहीं ब्यूटी पार्लर में भी मेकअप के साथ साथ दुल्हनों के तैयार होने का सिलसिला भी जाली है। मैरिज सीजन से पहले ही दुल्हनों ने पार्लर की बुकिंग कराने के साथ अपनी पसंद के मेक अप के साथ साथ फिल्मी मेकअप के ट्रेंड को ज्यादा प्रिफर किया है।
किसी को कैटरीना जैसी शाइनिंग लिप्सटिक और किसी को करीना जैसी मड कलर विद डार्क पर्पल लिप्सटिक, तो किसी को प्रियंका चौपड़ा स्टाइल की आई लैड व आई शेड व ऑइल कलर में लिप्सटिक तो किसी को रानी मुखर्जी जैसा लुक पसंद आ रहा है और ब्यूटीशिन उन्हें फिल्मी स्टाइल का लुक देने में व्यस्त हैं।
इस प्रकार हर शाम इन दिनों े ही पार्लर में बुकिंग वाली दुल्हनों की खचाखच भीड़ किसी फेस्टिवल से कम नजर नहीं आ रही है।इस बारे में सभी ब्यूटीशियन से बात की तो उन्होंने दुल्हनों की च्वॉइस और बदली हुई मेकअप थीम को अपने व्यूज में शेयर करते हुए बताया कि अब जो भी दुल्हन तैयार होने के लिए आती है वो कोई ना कोई फिल्मी या फिर सीरियल की थीम और फिल्म अभिनेत्रियों के अंदाज की छवि दिमाग में सैट करके आती हैं। ऐसे में हमें भी कोशिश को बरकरार रखना होता है।
रेडियन मेकअप की डिमांड
केयर ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन मनीषा मालवीय कहती है कि इस बार जो भी दुल्हन मेकअप के लिए आई है उनकी खास डिमांड यह है कि वो नेचुरल दिखने में ज्यादा बिलीव कर रही हंै और इसलिए उनकी यही डिमांड है कि नेचुरल के साथ रेडियन लुक को हाई लाइट करने वाला मेकअप हो, जिससे मेकअप भी हो जाए और फैशनेबल भी दिखाई दे।
दुल्हनों का कहना है कि इसलिए इस बार हमने मेकअप का वो ट्रेंड लिया है जो फैशन मूवी में रेडियन व नेचुरल किस्म का प्रियंका चौपड़ा ने किया है। एक्पर्ट का कहना है कि यह दुल्हनें पिछले तीन दिनों से बराबर फेशियल और मसाज के लिए आ रही हैं और हर दिन छोटा मोटा कोई ना कोई पैकेज इनको दिया जा रहा है। लेकिन ब्राइडल के लिए 1200 से 5000 का पैकेज लिया।
ग्लोसी के साथ डीसेंट लुक
स्पर्श ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन सुधा सिंह का कहना है कि मेकअप का ट्रेंड तो ट्रांसपेरेंट या ग्लोसी चल रहा है जो दिखने में पानी की तरह महसूस होता है। थोड़ा सा शिमर लुक भी करवाने की डिमांड भी है जिससे साइड कॉम्पलेक्शन से शाइनिंग आती रहे।
इनमें मेकअप तो लाइट लेकिन लिप्सटिक डार्क और शिमर के साथ पानी वाला शेड ज्यादा दुल्हनों की पसंद है, क्योंकि इस समय कैटरीना और करीना कैफ के ट्रेंड में शाइनिंग व पानी स्टाइल की हो। इन सभी ने तीन दिनाॉ पहले ही ऑर्डनरी पैकेज लेने शुरू कर दिए हैं ताकि फाइनल लुक ज्यादा बेहतर आ सके। दुल्हन के लिए इसमें 25,00 से लेकर 3500 तक के पैकेज रहे।
फिल्मी टच ज्यादा
गजाज ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन परमजीत कौर का कहना है कि ब्राइडल का पैकेज सबके लिए एक समान है और वो 1700 है। यहां आने वाली दुल्हनों ने नेचुरल मेकअप के साथ मॉडलिंग स्टाइल मेकअप को पसंद किया और लाइट मेकअप ही करवाया। लेकिन आईज और आई लैश को ज्यादा हाई लाइट कराया गया। मेकअप की थीम लाइट और फिल्मी पैटर्न पर शिमर बेस और शाइनिंग वाली रही।
ब्राइडल कम पार्टी मेकअप
शीरीन ब्यूटी पार्लर की जरीना खान कहती है कि इस बार ब्राइडल के लिए पैकेज 2000 से लेकर 3500 तक के रहे। लेकिन सभी ने डार्क मेकअप ना करा कर लाइट और नाइट स्टाइल केवल आईज को हाई लाइट कराते हुए पार्टी मेकअप पर जोर दिया। शाइनिंग बेस मेकअप में फॉरहैड और आईज को भी शिमर लुक देने की ज्यादा डिमांड थी।