जोधपुर-बिलाड़ा ट्रेन चली
भास्कर न्यूज Monday, November 02, 2009 05:42 [IST]  

train2जोधपुर. बहुप्रतीक्षित जोधपुर बिलाड़ा पैसेंजर , 2 जेबी रविवार शाम 6 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से 144 यात्रियों के साथ रवाना हुई। प्लेटफॉर्म संख्या एक से इस ट्रेन के रवाना होने से पहले उत्साही यात्रियों ने आपसी बातचीत में इसे बिलाड़ा इंटरसिटी बताया।



यात्रियों में पाली के सांसद बद्रीराम जाखड़ भी शामिल थे जिन्होंने बाकायदा टिकट खरीदा। पांच बोगियों वाली इस ट्रेन में लगभग 350 यात्री बैठ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पीपाड़ रोड व बिलाड़ा के बीच आमान परिवर्तन हुए लगभग एक साल हो चुका है। उस समय इस मार्ग पर रेल बस चलाने का प्रयास किया गया था।



 स्थानीय नागरिकों के विरोध के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया था। बाद में रेलवे ने अपना इरादा बदल दिया तथा 1 नवंबर से जोधपुर बिलाड़ा के बीच पांच बोगी की ट्रेन शुरू करने का निर्णय किया। इससे पहले शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक जीसी अग्रवाल ने बिलाड़ा जोधपुर मार्ग का विंडो निरीक्षण किया।



जोधपुर से शाम 6 बजे शुरू हुई ट्रेन राइकाबाग, बनाड़, जाजीवाल, आसारनाडा, खेडी सालवां, पीपाड़ रोड व पीपाड़ सिटी होते हुए करीब 9.35 बजे बिलाड़ा पहुंची। ट्रेन में ही चल रहे दो गैंगमैनों ने पीपाड़ बिलाड़ा मार्ग पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग को बंद करते व खोलते हुए सफर तय किया। वापसी में यह ट्रेन बिलाड़ा से सोमवार सुबह 5 बजे रवाना होगी तथा 8.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जोधपुर कैंट स्टेशन पर नहीं ठहरेगी।



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: