हवाला लेनदेन में कोड़ा से पूछताछ जारी
Bhaskar News Monday, November 02, 2009 07:12 [IST]  

रांची. दो हजार करोड़ रुपए के हवाला लेन-देन के आरोपों से घिरे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से आयकर व प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। रविवार को काफी देर तक उनके रांची स्थित सरकारी आवास पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा।

इस बीच दिनभर उनके व सहयोगियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर के छापे पड़ते रहे। आयकर अधिकारियों की एक टीम ने सुबह चाईबासा जिले के खनन अधिकारी आरएन प्रसाद के घर पर छानबीन की। शनिवार को देशभर में कोड़ा के 7क् से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए थे।

इस दौरान अरबों रुपए के हवाला लेन-देन के दस्तावेज बरामद हुए थे। कोड़ा भाजपा नीत एनडीए सरकार में खनन मंत्री थे। इस बीच अधिकारी कोड़ा के कथित मददगार विनोद सिन्हा व संजय चौधरी नामक व्यक्तियों की तलाश करते रहे।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को २४ घंटे में विभाग के सामने हाजिर होने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। इनमें एक के बैंकाक में छिपे होने की संभावना है। आयकर विभाग के जांच निदेशक उज्जवल चौधरी ने बताया कि कुछ जगह पर छापे मारे जा चुके हैं और कुछ जगह पर कार्रवाई चल रही है। दस्तावेज जब्त करने व घरों को सील करने की प्रक्रिया जारी है।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: