मोहाली. फिटनेस टेस्ट के बाद यह साफ़ हो गया है कि भारत के धुँआधार सलामी बल्लेबाज़ विरेंद्र सहवाग आज मोहाली में होने वाले मैच में खेलेंगे|
आज सुबह विरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर अपना फिटनेस टेस्ट देने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे| खिलाड़ियों ने कोच गैरी कर्स्टन की मौजूदगी में अपनी फिटनेस दरशाई|
गौरतलब है कि दोनों खिलाडी शनिवार को दिल्ली में संपन्न हुए एकदिवसीय मैच में घायल हो गए थे| सात मैचों कि सीरीज़ का चौथा मुकाबला आज मोहाली में होना है|
गंभीर ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग के एक पुल शोट को रोकते हुए घायल हो गए थे| वहीँ भारतीय बल्लेबाज़ सहवाग पीटर सिडल कि एक गेंद का सामना करते हुए अपने सीधे पैर में चोट लगा बैठे थे|
चयनकर्ताओं ने बैकअप के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल कर लिया है| अगर दोनों खिलाडी टेस्ट में असफल हो जाते हैं तो उनका स्थान कार्तिक और कोहली ले सकते हैं|
संबंधित खबरें
* सचिन बन सकते हैं 17 हजारी...
* सचिन को ‘ग्रैंडपा’ कहते हैं साथी खिलाड़ी : युवराज