ब्रैंजलीना से भी ज्यादा उदार रहे पॉल न्यूमैन
Bhaskar News Monday, November 02, 2009 11:22 [IST]  

लॉस एंजिलस. दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता पॉल न्यूमैन को साल 2008 की सबसे उदार सैलिब्रिटी का खिताब मिला है।

इस सम्मान को पाने की होड़ में हॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी ब्रैंजलीना यानी एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट और मेल गिब्सन जैसी हस्तियां भी शामिल थीं। मालूम हो कि गत सितंबर महीने में पॉल का निधन हो गया था। उन्होंने हॉलीवुड की अन्य सैलिब्रिटीज के मुकाबले ज्यादा संपत्ति दान में दी।

पॉल ने विभिन्न अभियानों और धर्मार्थ संस्थाओं को 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा दान दिए। वहीं ब्रैंजलीना ने 1 करोड़ 34 लाख डॉलर दिए। इनमें इथोपियामें एक हैल्थ क्लीनिक और न्यू ओरलीन में पुर्ननिर्माण कार्यो के लिए दी गई राशि भी शामिल है।

इन दोनों ने अपने जोली-पिट फाउंडेशन द्वारा इराक में बच्चों की शिक्षा के लिए भी 10 लाख डॉलर दिए। इस बारे उनका कहना है, ‘शिक्षा से संबंधित ये कार्य युद्ध से पीड़ित बच्चों के जख्म भरने का अच्छा साधन हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे संगठन से प्रेरित होकर अन्य लोग भी इन बच्चों की मदद करेंगे।’
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: