एसिड टेस्ट है थ्री इडियट्स
Bhaskar news Monday, November 02, 2009 11:19 [IST]  

idiotsराजकुमार हीरानी ‘3 इडियट्स’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद वह इस फिल्म को लेकर नर्वस हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म उनके लिए एसिड टेस्ट साबित होगी।

राजू हीरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ प्रदर्शन को तैयार है। बतौर निर्देशक हीरानी की यह तीसरी फिल्म है और ‘मुन्नाभाई’ के बगैर पहली। गौरतलब है कि राजू ने मुन्नाभाई श्रंखला से अपना करियर शुरू किया था और उसके बाद जो कुछ हुआ, वह इतिहास बन चुका है। ‘3 इडियट्स’ के जरिये राजू एक अलग विधा की फिल्म ला रहे हैं। ऐसे में राजू नर्वस हैं और उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म कम से कम ‘मुन्नाभाई’ श्रंखला जितनी तो चल ही जाए।

उनकी नर्वसनेस का एक कारण यह भी कि इस फिल्म की तुलना मुन्नाभाई की फिल्मों से होनी है। हालांकि स्टारकास्ट के संदर्भ में देखें तो ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन समेत करीना कपूर जैसी मंझी हुई अभिनेत्री हैं। इसके बावजूद हीरानी फिल्म के परिणाम को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म उनके लिए एसिड टेस्ट सबित होगी।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: