आप तो ग्रेट हो बिग बी !!!
Agency Monday, November 02, 2009 11:15 [IST]  

big bजरूरत के वक्त सहारा देना ही अच्छे इंसान की निशानी है। यही काम किया अमिताभ बच्चन ने। कुछ लोग सुजॉय की ‘अलादीन’ फिल्म को खारिज कर रहे हैं, वहीं बिग बी ने उनकी अगली फिल्म में भी काम करने की रजामंदी दे दी है।

फिल्म समालोचकों के एक वर्ग ने सुजॉय घोष की हालिया फिल्म ‘अलादीन’ को खारिज कर दिया है। जाहिर सी बात है कि इससे सुजॉय मायूस हो गए। उन्हें निराश और दुखी देख अमिताभ बच्चन ने उनका उत्साह बढ़ाने में पल भर की भी देर नहीं लगाई। बिग बी ने सुजॉय को यह कहकर उत्साह से भर दिया कि वह उनकी अगली फिल्म में भी काम करने को तैयार हैं।

सुजॉय बताते हैं, ‘मैं निराश बैठा था कि अचानक अमिताभ बच्चन ने कहां कोई बात नहीं तुम मेरे साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दो। यह सुनते ही मैं सातवें आसमान पर पहुंच गया। मैं अभी भी उस क्षण से उबर नहीं पाया हूं।

जिस वक्त कुछ लोग मेरी फिल्म की बखिया उधेड़ने में लगे थे, उस वक्त अमिताभ बच्चन न सिर्फ मेरा संबल बनकर आए, बल्कि मुझे आगे सिर उठा कर काम करने का एक अवसर भी दिया।’ गौरतलब है कि कुछ समालोचकों ने ‘अलादीन’ को सबसे घटिया फिल्म करार दिया है।
  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: