...और फिर चूक गए सचिन
Agency Monday, November 02, 2009 11:38 [IST]  

sachin_03मोहाली. करियर का 434वां मैच खेल रहे मास्टर ब्लास्टर ने होरित्ज़ के हाथों अपना विकेट खोकर लाखों चाहनेवालों को एक बार फिर मायूस कर दिया| सचिन मात्र 17,000 रन के जादुई आंकड़े से मात्र सात रनों से फिर दूर रह गए|

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अगर आज के ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में अर्धशतक बना लेते तो वो क्रिकेट की दुनिया में 17,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाते| अब सचिन 17,000 के इस जादुई आंकड़े से 7 रन दूर हैं|



सचिन, जो दो हफ्ते बाद अपने करियर के दो दशक पूरे कर लेंगे, महाली की पिच पर सफल रहे हैं| तेंदुलकर के लिए लक्की ये मैदान उनके एक और रिकॉर्ड का दर्शक बन सकता है| हालाँकि सचिन इस सीरीज़ में अभी तक अपने पूरे रंग में नज़र नहीं आये हैं|



उन्होंने अब तक हुए तीन मैचों में मात्र 50 रन बनाए हैं| मोहाली का यह स्टेडियम सचिन के दिल के बहुत करीब है|



पिछले साल अक्टूबर में मास्टर ब्लास्टर ने ऑस्ट्रेलिया के ही विरुद्ध यहीं पर वेस्ट इंडीज़ के धाकड़ बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के अधिकता टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को तोडा था, तथा टेस्ट मैचों में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने थे|





संबंधित खबरें
* सहवाग-गंभीर का फिटनेस टेस्ट









  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: