बंगाली सिनेमा मेरे दिल के बेहद करीब है: रिया सेन
Rajesh Yadav Monday, November 02, 2009 12:24 [IST]  

मुंबई. मुंबई फिल्म महोत्सव में रविवार को फिल्म अभिनेत्री सेन की फिल्म अबोहोमान को दिखाया गया इस अवसर पर रिया सेन भी मुंबई के फन सिनेमा में आई हुई थी। महोत्सव



के दौरान ही रिया सेन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट रियासेन डॉट कॉम को भी लांच किया है। इसी खास अवसर पर रिया सेन ने अपनी आगे की भावी योजनाओं के बारें में बातचीत की



अबोहोमान में निभाया गए अपने किरदार को लेकर आप क्या सोचती है?



अबोहमान में मेरा रोल छोटा जरुर था लेकिन मुझे फिल्म में निभाए गए अपने किरदार से बेहद लगाव था कई बातों में वह मेरे दिल को छू गया। यह रोल मेरे फिल्मी करिअर में बहुत खास है। मैं इसमें एक मध्यम वर्ग के बंगाली परिवार की बहू बनीं हूं जो अपनी भावनाओं के साथ जीती है। फिल्म में मैनें बेहद साधारण कॉटन साड़ी पहनी है और मेकअप से भी दूर रहीं हूं।



रितुपर्णो घोष ने अपनी आने वाली नई फिल्म में आपके दमदार भूमिका की तरफ सकेंत किया है?



बंगाली फिल्म में काम करने को लेकर मैं बेहद गंभीर हूं और इसके लिए मैनें कई अन्य दूसरे प्रस्ताव भी स्वीकार नहीं किए। रितुपर्णो घोष के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है, और मैं उनकी अगली फिल्म में भी एक बेहद दमदार रोल निभा रहीं हूं इसमें मेरे अलावा प्रसन्नजीत, जिसु सेनगुप्ता और मेरी बहन राइमा सेन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।



बंगाली सिनेमा जगत को लेकर आप क्या सोचती है?



बंगाली सिनेमा जगत मेरे दिल के बहुत करीब है, और मैं कुछ बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर अपने लिए जगह बनाने की उम्म्ीद कर रहीं हूं। बॉलीवुड की तरह बंगाली सिनेमा में मेरे लिए बेहद खास है और मैं यहां कुछ खास तरह के रोल करना चाहती हूं।



आज आपकी आधिकारिक वेबसाइट लांच हुई है इसका विचार कैसे आया ?



मैं अपनी वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रसंशकों से जुड़ना चाहती थी और इस साइट के माध्यम से मैं ब्लांगिग और अन्य तरीकों से अपनी बातों को शेयर करुगीं। इस वेबसाइट मैं मेरी जिंदगी, मेरी आने वाली फिल्मों के बारें में लोगों को जानकारीं मिलेगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: