मुंबई. मुंबई फिल्म महोत्सव में आज रितुपर्णो घोष की फिल्म अबोहोमान को दिखाया गया जिसमें एक छोटे से रोल में रिया सेन भी है। पत्रकारों ने आज जब फिल्म के रिया सेन से फिल्म में उनकी संक्षिप्त भूमिका के बारें में पूछा तो रिया के बोलने से पहले फिल्म के निर्देशक रितुपर्णो घोष ने बीच में टोकते हुए कहा कि अबोहोमान में रिया के अभिनय की एक झलक मात्र थी।
रितुपर्णो घोष ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म में रिया एक दमदार रोल में नजर आएगीं। रिया सेन की वेबसाइट मॉय रिया सेन डॉट कॉम को लांच करते हुए रितुपर्णो घोष ने कहा कि रिया बेहद प्रतिभावान कलाकार है और रिया के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल असली रिया सेन को जानना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है और एक कलाकार के साथ साथ उत्कृष्ठ मनुष्य होना रिया की सबसे खास विशेषता है।
उन्होनें कहा कि रिया की आधिकारिक वेबसाइट लांच करते हुए उनकों बेहद खुशी हो रहीं है अब रिया के फैन इस वेबसाइट के माध्यम से असली रिया सेन को बेहतर समझ सकेगें।