कोलो. एक दृड़ कोलराडो के निवासी ने अपना खोया हुआ मोबाइल फोन ढूँढ ही लिया| उसे ढूँढने के लिए उसकी आवाज़ सुनते-सुनते वो कचरे के ढेर तक पहुँच गया|
बिली बोय्ड ने पत्तियां साफ़ करते करते अपना सेल फोन एक बोरे में गलती से डाल दिया था| उन्हें उसका ध्यान जब तक आया तब तक वो बैग रीसायकल के लिए पहुँच चुका था|
बिली अपने फोन पर कचरे में घुमते हुए आधे घंटे तक डायल करते रहे| आखिर में जाकर उन्हें जब अपने फोन की घंटी सुनाई दी तब कहीं जाकर वो उसे ढूँढ पाए| लैंडफिल के मेनेजर क्रिस हूफ्नेगल ने आश्चर्य ज़ाहिर करते हुए कहा - मैंने कभी किसी को कचरे में जाने के बाद अपना खोया सामन इस तरह वापस पाते नहीं देखा| इतने बड़े ढेर से अपना फोन वापस पाना वाकई आश्चर्यजनक है|