भारतीय खिलाडी हैं असुरक्षित?
नई दिल्ली. खिलाडियों की सुरक्षा में दिखी खामियों ने एक नया सवाल खडा कर दिया है| क्या पूरी तरह सुरक्षित हैं खिलाडी? दिल्ली पुलिस को कोटला वनडे से दो घंटे पहले स्टेडियम के बाथरूम से सात जिंदा कारतूस बरामद किये थे| आज हुए खुलासे में यह बात सामने आई है|
इससे पहले भरत के कुछ खिलाडी सुरक्षा घेरा तोड़कर बिना बताए होटल से बाहर चले गए थे| युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और विराट कोहली बिना किसी सुरक्षाकर्मी के युवराज के घर चले गए थे| पुलिस ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत बीसीसीआई से की है|
संबंधित खबरें
* सचिन बन सकते हैं 17 हजारी...
* सचिन को ‘ग्रैंडपा’ कहते हैं साथी खिलाड़ी : युवराज
* सही मायने में क्रिकेट का विज्ञापन हैं सचिन
* वनडे खेलना कम करें सचिन: एलेन बॉर्डर










