बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शर्लिन अब घर के अंदर और बाहर के एक्सपीरियेंस पर खुलकर बयानबाजी कर रही हैं, क्या है शर्लिन के राज आइए हम बताते हैं। बिग बॉस से बाहर होने पर शर्लिन फूट फूटकर रोने लगी थी, जब उससे पूछा गया की घर से बाहर आकर कैसा लग रहा है तो बोली मुझे बहुत रोना आ रहा है लेकिन मैं मेकअप बिगाड़ना नहीं चाहती।
जब शर्लिन से कमाल खान के बारे में बात की गई तो वह हंसने लगी। शर्लिन के अनुसार कमाल बनावटी इंसान है और वह झूठ बोलता था कि वह मेरे लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। कमाल ने शर्लिन को फिल्म देने की बात भी कही थी लेकिन शर्लिन के अनुसार जब उसका मन फिल्मी दुनिया से संयास लेने का होगा तभी कमाल की फिल्म करेंगी। कमाल का मजाक उड़ाते हुए शर्लिन ने ये भी कहा कि उसने तो अमिताभ को भी फिल्म का ऑफर दिया था।
अपने ग्लैमरस रोल के लिए मशहूर सेक्सी शर्लिन को उस वक्त बहुत बुरा लगा जब वृंदू ने उसे गालियां बकी। शर्लिन ने जब घर की सफाई के लिए वृंदू का नाम लिया तो वह भद्दी गालियां देने लगा। शर्लिन को लगा था कि वृंदू काफी ताकतवर है और इसलिए वह सफाई अच्छे से कर सकता है। उसके अनुसार घर का सबसे बुरा इंसान भी वृंदू ही है। वहीं सबसे अच्छे लोग जो की बिग बॉस विजेता बन सकते हैं, शमिता, राजू और पूनम ढिल्लन है।
शर्लिन ने साफ कहा कि अभी तक लोग सोचते थे कि वह काफी बोल्ड और हमेशा अंगप्रदर्शन करने वाली हिरोईन है, लेकिन बिग बॉस के घर में जाकर उन्हें पता चला की वह शर्मिली और अकेली रहनेवाली लड़की है।