राखी सावंत की हरकतों और उसके बुरे बर्ताव से परेशान होकर उसके मंगेतर ने आखिरकार मीडिया के सामने आकर सच का खुलासा किया है....यानी राखी हो गई है बेनकाब। राखी के सभी झूठ इलेश ने खुलकर सामने लाए हैं, फिर चाहे उनकी शादी का झूठ हो या फिर राखी का बार बार शक करना।
अब तक आपने राखी सावंत को मौके-बेमौके मीडिया के सामने आकर बवाल मचाते हुए देखा होगा, भले वह मीका का किसिंग हो या फिर अपनी ही मां के साथ लड़ाई। लेकिन इस बार पासा थोड़ा उलटा पड़ा है, बात राखी से ही जुड़ी है लेकिन बवाल मचा रहे हैं उनके मंगेतर इलेश।
यूं तो राखी बड़बौली हैं और अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझती ये हम और आप पहले से जानते हैं। लेकिन अब राखी द्वारा इलेश की इमैज खराब करने को लेकर गुस्साए इलेश ने मीडिया के सामने मुंह खोल दिया है। राखी बार-बार अपने फायदे के लिए इलेश की इमैज से खेलती आ रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने ने शो पति पत्नी और वो में इलेश और मौनी के रिश्ते को लेकर भी काफी कुछ कहा था।
इलेश की सहनशक्ति अब खत्म हो गई और उसने राखी सावंत का पर्दाफाश कर दिया। ड्रामा क्वीन राखी हमेशा अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए करती आ रही थी। उन दोनों ने किस किया तो इसे भी राखी ने इलेश की गलती बताया।
परेशान होकर इलेश ने कहा इस औरत को समझना मुश्किल है, मैंने बहुत कोशिश की लेकिन हार गया, वह कब क्या करेगी कोई नहीं जानता। इलेश के अनुसार राखी ने कभी उसे समझने की कोशिश नहीं की, वह नहीं जानती की रीयल लाइफ रील लाइफ से अलग है।
इलेश के अनुसार उसने कभी राखी से शादी के बाद टोरंटो में रहने को नहीं कहा लेकिन अगर वह चाहता है कि उनका बच्चा टोरंटो मैं उसके मां बाप के पास पैदा हो तो इसमें क्या गलत है। राखी कहती है कि इलेश आर्थिक तौर पर स्टेबल नहीं है, इससे वह क्या समझती है कि केवल उसके पास पैसा है। इलेश ने साफ किया की वह पढ़ाई कर रहा है और अपने माता पिता से पैसे लेना नहीं चाहता।
संबंधित खबरें
* राखी सावंत के मंगेतर का किसी और से....चक्कर
* राखी-इलेश की नजदीकी पेरेंट्स को नामंजूर !!!
* राखी सावंत की "पायजामा पार्टी"
* राखी-इलेश का लिप-लॉक किस
* राखी इलेश का कैमरे पर चुंबन!!!
* राखी का नया पैंतरा, नहीं करेंगी इलेश से शादी
* राखी रचाएंगी स्वयंवर - 2
* इलीजिबल बैचलर नहीं राखी, चार साल पहले अशरफ से की थी शादी !
* राखी सावंत..शादी से पहले तलाक की ओर बढ़ते कदम
* मैं राखी सावंत का गॉडफादर हूं-मिका
* शादी के पहले राखी सावंत गर्भवती!
* अभिषेक सिर्फ दोस्त है: राखी सावंत
* राखी ने पूरे परिवार को बदनाम कर दिया